पैमाइश को लेकर भिड़े दो पक्ष, महिला ने डीजल उड़ेलकर आत्मदाह का किया प्रयास

नवाबगंज गोंडा। कस्बे के सोती पुल के पास गुरुवार को जमीन की पैमाइश के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लात-घूसे चलने लगे। इसी दौरान एक महिला ने अपने ऊपर डीजल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों की तत्परता से महिला को रोक लिया गया और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार विश्नोहरपुर गांव निवासी हरिराम सिंह अपने बेटे हनुमंत सिंह व अन्य लोगों के साथ सोती पुल के पास जमीन की पैमाइश करा रहे थे। न्यायालय के आदेश पर हो रही पैमाइश के दौरान राजस्व निरीक्षक परशुराम मिश्रा, लेखपाल ओमप्रकाश वर्मा और पुलिस बल मौके पर मौजूद था।पैमाइश शुरू होने के दौरान विश्नोहरपुर निवासी विधवा लुसरा पत्नी राधे अपने बेटे और एक अन्य व्यक्ति के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पैमाइश की प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए राजस्व टीम पर गलत तरीके से पैमाइश करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में मामला मारपीट तक पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूसे चले।इसी दौरान लुसरा और उनके साथ मौजूद लोगों ने अपने ऊपर डीजल छिड़क लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर उन्हें रोक लिया, जिससे बड़ी घटना टल गई।लुसरा का कहना है कि उन्होंने गाटा संख्या 1625/2 में परसापुर गांव निवासी सोनू से लाल से छह बिस्वा जमीन का बैनामा कराया था। उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष और राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से उनकी जमीन को अलग किए बिना ही पैमाइश कराई जा रही थी।वहीं दूसरे पक्ष के हनुमंत सिंह ने बताया कि उक्त गाटा संख्या में उनके पिता हरिराम सिंह और माता बिंदू सिंह के नाम बैनामा दर्ज है। उनका कहना है कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ही जमीन की पैमाइश कराई जा रही थी।लेखपाल ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पैमाइश की जा रही थी। जिस गाटे की पैमाइश कराई जा रही थी, उसमें महिला का कोई संबंध नहीं है।थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि विवाद के मामले में दोनों पक्षों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई है।

Hot this week

प्रधान की लापरवाही से नाले की सफाई न होने से गांव में जलभराव, बच्चों का स्कूल जाना हुआ मुश्किल

बांदा। विकासखंड कमासिन क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिलौसा में...

प्रशिक्षण से हुनर तक, हुनर से रोजगार तक: ग्राम नरौली में सिलाई प्रशिक्षण संपन्न

बांदा। आदर्श ज्ञान विज्ञान विकास संस्थान (AGVVS) द्वारा NABARD...

15 अगस्त की शान से सरकारी छत की बेबसी तक पहुंचा तिरंगा

नरैनी के सरकारी परिसर में राष्ट्रीय ध्वज की दुर्दशा...

पुलिस का सख्त रुख: 100 से ज्यादा वाहनों के कटे चालान, स्कूली चालकों को मिली सख्त हिदायत

छिबरामऊ कन्नौज। गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को...

Related Articles